प्रति व्यक्ति आय के मामले में क्या बोले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण, आर्थिक समीक्षा को बताया भ्रामक

कहा कि महाराष्ट्र 6ठे से 11वें स्थान पर पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (19:05 IST)
Maharashtra per capita income:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने मुंबई में कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में महाराष्ट्र 6ठे स्थान पर न होकर 11वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक समीक्षा भ्रामक है, क्योंकि इसमें महाराष्ट्र को 6ठे स्थान पर दिखाया गया है।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य बजट पर विधानमंडल के निचले सदन में कहा कि केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की वेबसाइट पर राज्य का 11वां स्थान बताया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र 11वें स्थान पर है, जो सिक्किम, पुडुचेरी, तेलंगाना, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों से पीछे है। हालांकि राज्य की आर्थिक समीक्षा भ्रामक है, क्योंकि इसमें महाराष्ट्र को 6ठे स्थान पर दिखाया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण विधेयक पास, CM शिंदे बोले, मेरी कसम पूरी हुई

 
राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित : चव्हाण ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, क्योंकि 50 प्रतिशत आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। सेवा क्षेत्र तथा उद्योग की ओर बदलाव की आवश्यकता है, लेकिन राज्य में कोई नया उद्योग स्थापित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करों से प्राप्त राजस्व में कमी आई है और स्थिर मूल्यों पर वास्तविक वृद्धि दर केवल 0.4 प्रतिशत है। ऐसी स्थिति में राज्य 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे बन सकता है?

ALSO READ: अब महाराष्ट्र में भी लागू होगी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना, मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह और 3 सिलेंडर मुफ्त
 
 
चव्हाण ने यह भी सवाल उठाया कि क्या राज्य बजट में महिलाओं के लिए घोषित रियायतें विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए हैं? राज्य में पिछले सप्ताह पेश किए गए बजट में उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अजित पवार ने पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (मेरी प्यारी बहन) योजना' की घोषणा की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More