suvichar

महाराष्ट्र में मानसून पूर्व बारिश, आंधी-तूफान में 1 महिला की मौत, 3 घायल

Webdunia
रविवार, 9 जून 2019 (14:36 IST)
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानसून पूर्व हुई भारी बारिश और गरज के साथ आंधी-तूफान के चलते 1 महिला की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम तूफानी हवाओं के चलते नासिक में कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब 5 घंटे तक ठप रही। इंदिरा नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि वडाला में तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते टीन की एक छत के गिर जाने से 70 साल की 1 महिला की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतका के परिवार के 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले के एओला नगर में भी मानसून पूर्व भारी बारिश हुई, जहां कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते निफाड तहसील में एक प्याज भंडारण शेड तथा मनमाड़ में एक ग्रीनहाउस भी नष्ट हो गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख