Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सहारनपुर में हुए बवाल के सिलसिले में 17 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सहारनपुर में हुए बवाल के सिलसिले में 17 गिरफ्तार
सहारनपुर , शनिवार, 6 मई 2017 (12:15 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती यात्रा के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संघर्ष में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दिया गया है। शुक्रवार शाम से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
 
गौरतलब है कि महाराणा प्रताप जयंती यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर दलितों और राजपूतों में विवाद हो गया था। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले थे। पथराव में 1 युवक की मृत्यु हो गई थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे। 
 
मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया था। कई झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर तैनात हैं। उपद्रवियों ने पुलिस के कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकवादी गिरफ्तार