dharma sangrah
✕

UP : सीतापुर में महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (00:34 IST)
लखनऊ/ सीतापुर। पुलिस ने सीतापुर में एक समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण और ‘बलात्कार की धमकी’ देने वाले बजरंग मुनि को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासी आश्रम के महंत बजरंग मुनि को गिरफ्तार कर लिया है।

मुनि को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 354 (ए), 298 और 509 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर नगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीयूष सिंह ने बताया कि मुनि को शाम में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि भगवा वस्त्र पहने बजरंग मुनि का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में सामने आया था।

पुलिस ने बताया कि सीतापुर के खैराबाद के महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासी आश्रम के बजरंग मुनि दास के खिलाफ उनके अपमानजनक बयान और अभद्र भाषा के लिए शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बताया जाता है कि नफरती भाषण वाला दो मिनट का वीडियो दो अप्रैल को रिकॉर्ड किया गया था, जब महंत बजरंग मुनि ने नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर एक जुलूस निकाला था। विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मुनि के बयान की कड़ी आलोचना हुई थी। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ घंटों बाद बजरंग मुनि के माफी मांगने का वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आया।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने कहा था कि खैराबाद में उनके अभद्र भाषा को लेकर महंत बजरंग मुनि दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सबूत एकत्र करने और जांच के बाद पुलिस तदनुसार कार्रवाई शुरू करेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख