महाराष्ट्र के पालघर में मंदिर में लूट, पुजारी पर हमला

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (16:42 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के बालीवली में एक मंदिर में कथित तौर पर लूटपाट के साथ ही 2 पुजारियों पर हमले का मामला सामने आया है। पालघर में 2 साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के करीब 1 महीने बाद यह घटना हुई है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर हुई। वसई तालुका के तहत आने वाल बालीवली में हथियार से लैस 3 लोग जागृत महादेव मंदिर और आश्रम में घुस आए। उन्होंने बताया कि इन तीनों ने मंदिर के मुख्य पुजारी शंकरानंद सरस्वती और उनके सहयोगी पर हमला किया और वे 6,800 रुपए मूल्य की वस्तुएं लूटकर चले गए।
 
अधिकारी ने बताया कि इन तीनों ने मंदिर में भी तोड़-फोड़ की। उन्होंने बताया कि दोनों ही पुजारियों को हल्की चोटें आई हैं और वे दोनों हमलावरों के कब्जे से भागने में सफल रहे। विरार पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
इससे पहले पालघर जिले के गड़चिंचले में 16 अप्रैल को 2 साधुओं और उनके चालक की एक भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख
More