UP के शाहजहांपुर में फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Webdunia
शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (12:33 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माण फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुस आया जिसके बाद शनिवार को सभी कर्मियों का अवकाश घोषित कर दिया गया। वन विभाग और सेना की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं।

फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था जिसके बाद फैक्ट्री में अलर्ट जारी कर दिया गया और तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से वन विभाग की 5 टीमें सेना के जवानों के साथ फैक्ट्री में तलाश अभियान चला रही हैं, परंतु अभी तक तेंदुए का पता नहीं लग पाया है। यादव ने बताया की 59 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री छावनी इलाके में है जिसमें सेना के जवानों के लिए वर्दी बनाई जाती है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए के फैक्ट्री के अंदर होने के कारण शनिवार को कर्मचारियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस फैक्ट्री में लगभग 3000 कर्मचारी कार्य करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार के लिए पेश किया दावा

आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More