Daily Horoscope
✕

घर में सो रहे बच्चे पर तेंदुए का हमला, लोगों ने इस तरह बचाई जान...

Webdunia
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (15:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक तेंदुआ ने एक घर में घुस कर सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के दौरान गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बाद में स्थानीय लोगों ने तेंदुए को मार डाला। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के मीर मुकाम इलाके में रहने वाले गुलाम अहमद शेख ने आज सुबह साढे पांच बजे उस कमरे में एक तेंदुए को देखा जहां उसके बच्चे सो रहे थे। 
 
उन्होंने बताया कि शेख ने तेंदुए का मुकाबला किया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में लोगों ने तेंदुए को मार डाला। 
 
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शेख बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दो अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख