rain in uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश से 3 लोगों की मौत, भूस्खलन से अनेक सड़कें बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (19:26 IST)
rain in uttarakhand: उत्तराखंड में शुक्रवार को भी बारिश हुई जिससे कई जगह पहाड़ों से भूस्खलन (Landslides) हो गया तथा 3 लोगों की अलग-अलग घटनाओं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने देहरादून में यह जानकारी दी। उसने बताया कि हरिद्वार जिले के नवोदय नगर में सिडकुल क्षेत्र में एक किशोर एक तालाब में डूब गया।

ALSO READ: Weather Updates: यूपी, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, जानें अन्य राज्यों का मौसम
 
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की शाम को हुई जहां 3 किशोर तालाब में नहाने गए थे और वर्षा के कारण पानी बढ़ने से वे उसमें डूबने लगे। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उनमें से 2 को डूबने से बचा लिया जबकि तीसरे का शव राज्य आपदा प्रतिवादन बल के गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार को बरामद किया। मृतक की पहचान हरिद्वार के गणेश विहार फेज 2 के प्रियांशु चौहान (15) के रूप में की गई है।

ALSO READ: Arunachal Pradesh : ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात
 
पुलिस के मुताबिक दूसरी घटना देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई, जहां घर के बाहर खेलने गया 5 वर्षीय बालक अधीर कुमार के देर शाम तक नहीं लौटने के बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि बाद में अधीर का शव दशहरा मैदान में पानी से भरे एक गड्ढ़े में मिला।
 
पुलिस के अनुसार तीसरी घटना उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में हुई, जहां बारिश के दौरान जलभराव वाला क्षेत्र पार करते समय 2 वर्षीय एक बालक अपनी मां की गोद से गिरकर एक गड्ढ़े में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि काफी देर तलाश करने के बाद मिले बालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ों से हुए भूस्खलन के मलबे से राज्य में 88 ग्रामीण सड़कें, 2 सीमांत सड़कें, 1 राज्य राजमार्ग और 1 राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जिले में स्थित एक पुरानी सुरंग के मुंह पर पहाड़ी का मलबा गिर गया। उन्होंने कहा कि लेकिन इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में लामबगड़ में भूस्खलन से बाधित है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

जीएसटी परिषद नवंबर में स्वास्थ्य, जीवन बीमा प्रीमियम पर कर की दर में कटौती पर लेगी फैसला

Apple Event 2024 Live Updates : iPhone 16 लॉन्च, 6.7 इंच डिस्प्ले साइज, नए बटन, A18 चिप, 5 कलर ऑप्शन

महाराष्ट्र BJP चीफ के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक समेत 2 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बीना दौरा, लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 1574 करोड़, विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

Operation Bhediya : 18 शूटर, 165 वनकर्मी, 50 दिन बीतने के बाद भी बहराइच में क्यों सफल नहीं हो पा रहा है ऑपरेशन भेड़िया

अगला लेख
More