मरीज की आंख की पलक को कुतर गया चूहा, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (21:28 IST)
कोटा। संभाग के सबसे बडे़ एमबीएस अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्ट्रोक यूनिट में भर्ती एक महिला की आंख की पलकों को चुहों ने कुतर दिया।
 
मामले की जानकारी लगने के बाद अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए। मामला मीडिया के सामने आया अस्पताल प्रशासन ने अपनी साख बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक मानवाधिकार ने भी इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

कोटा के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में इलाज करा रही एक लकवाग्रस्त महिला की एक पलक मंगलवार तड़के चूहे कुतर गये। ऐसा आरोप महिला के पति ने लगाया है।
 
कोटा रेलवे कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनकी पत्नी की पलक के जख्म का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनके सामने माना है कि ये चूहे के कुतरने के जख्म हैं।
 
रूपवती (30) का पिछले 45 दिन से कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय समिति बनाई है।
 
घटना के बाद एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक नवीन सक्सेना ने कोटा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को दी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि रूपवती की पलक को तड़के करीब 3 बजे चूहों ने नोंच दिया’’ जैसा कि उनके अटेंडेंट (पति) ने दावा किया है। डॉ. सक्सेना ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि उनकी आंख पर कोई चोट नहीं आई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, अब रेडियो में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल, मुख्‍यमंत्री नायडू का सनसनीखेज आरोप

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ मतदान, जानिए क्या रहा भारत का स्टैंड

अगला लेख
More