कर्नाटक में लिंगायत महंत ने दी जान, मरने से पहले लिखा 2 पन्नों का सुसाइड नोट

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (12:12 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामी मृत पाए गए। कंतुगल मठ के प्रमुख महंत बसवलिंग स्वामी के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने बताया कि लिंगायत संप्रदाय के 45 वर्षीय महंत बसवलिंग स्वामी सोमवार को कर्नाटक के रामनगर जिले के कंतुगल मठ में अपने कमरे की खिड़की की ग्रील से लटके पाए गए। संत ने 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग उनका उत्पीड़न कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि चित्रदुर्ग के प्रभावशाली लिंगायत मुरुगा मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति को 1 सितंबर की रात दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय के हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

आंध्र प्रदेश : नाबालिग लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, जानिए क्‍या है मामला...

CNG पर महंगाई की मार, 4 से 6 रुपए किलो तक बढ़ सकते हैं दाम

दिल्ली के रोहिणी में जोरदार धमाका, स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त, फूटा कार का कांच

आतिशी ने बताया, यमुना की सतह पर क्यों जमे जहरीले झाग?

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप

अगला लेख
More