अब गुरुग्राम में हुए सड़क हादसे में कावड़िये की मौत के बाद प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जुलाई 2024 (11:21 IST)
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार तड़के तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कावड़ियों की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस हादसे में 17 वर्षीय 1 कावड़िये की मौत होने और उसके 2 साथियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है।
 
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कावड़ियों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना तड़के करीब 2.50 बजे हुई, जब हेमंत नाम का कावड़िया राजस्थान के कोटपुतली जा रहा था।
 
दुर्घटना के तुरंत बाद कावड़ियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और राजमार्ग के दोनों ओर जाम लगा दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की जिसके बाद सड़क खोली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

Jharkhand : भर्ती के दौरान हुई मौतों पर विरोधाभासी आंकड़े, प्रदेश भाजपा ने किया यह दावा...

जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

REIT पर टिप्पणी से SEBI प्रमुख माधबी ने किया इनकार, बोलीं- कुछ कहूंगी तो लगेगा यह आरोप...

Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध

सभी देखें

नवीनतम

अनचाही कॉल पर बड़ा Action, 2.75 लाख टेलीफोन नंबर कटे, 50 फर्मों की सेवाएं बंद

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की जरूरत पर जोर

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

इजराइल में दु:ख का माहौल गुस्से में बदला, शासन की सबसे बड़ी चुनौती को क्या पार कर पाएंगे नेतन्याहू?

iPhone 16 Launch : Camera से लेकर Battery तक, वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

अगला लेख
More