कंगना रनौत बोली- हिमाचल से मुंबई पहुंच रही हूं, किसी के बाप की हिम्मत हो तो रोक ले...

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (16:11 IST)
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut)के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है।

उन्होंने शिवसेना (ShivSena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर धमकियां देने का आरोप भी लगाया था। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस बॉलीवुड ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की बजाय चुप्पी साधे बैठी है।

इसके बाद संजय राउत और कंगना में जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना रनौत ने ट्वीट किया है कि 'मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' उनके इस ट्‍वीट के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कंगना को मेंटल कहा है।

एक समाचार चैनल पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वे अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। उनसे हम लोगों की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं, उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है?

मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया, कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकटकाल में अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वे ऐसी बातें कर रही हैं? संजय राउत ने कहा कि कंगना को कौन धमकी देगा, जरूरत क्या है? कौन है ये? एक महिला है, कलाकार है, मैं उसका आदर करता हूं, पर उसको कोई धमकी क्यों दे? वो महिला है, उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है, ये चलता है क्या?

उनके बयान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी कंगना को चेतावनी दी है कि वे मुंबई पुलिस की आलोचना न करें जबकि कांग्रेस ने कंगना के पीछे बीजेपी आईटी सेल पर काम करने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। इसके खिलाफ मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कोर्ट की शरण ली है। कंगना को मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

गृहमंत्री के बयान के बाद कंगना ने एक और ट्‍वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि मेरे लोकतांत्रिक हक पर वे फैसला ले रहे हैं। एक ही दिन में पीओके से तालिबान हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More