Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अभिनेता जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने आत्महत्या की

हमें फॉलो करें अभिनेता जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने आत्महत्या की
मुंबई , बुधवार, 15 मार्च 2017 (08:37 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र के चचेरे  भाई नितिन द्वारकादास कपूर ने यहां एक इमारत से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। अवसाद को लेकर उनका इलाज चल रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय नितिन ने अंधेरी (पश्चिम) स्थित छह मंजिला इमारत की छत से दोपहर के वक्त छलांग लगाई जहां रहा करते थे।

पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे ने बताया कि जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन पिछले 18 साल से बेरोजगार थे। उनका परिवार हैदराबाद में रहता है और वह अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे।
 
उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दुर्घटनावश मौत का एम मामला वरसोवा पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आडवाणी हो सकते हैं अगले राष्ट्रपति, मोदी ने आगे बढ़ाया नाम...