झारखंड में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (17:08 IST)
रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ शहर के नजदीक एनएच-33 पर एक चलती लग्जरी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बस में सवार सभी 40 यात्री और कर्मचारी सुरक्षित हैं।
 
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि रामगढ़ के बाहरी इलाके में पटेल चौक के नजदीक बस का टायर पंक्चर होने के बाद शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग फैलने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि एक दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया लेकिन यह बुरी तरह जल गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए एक वैकल्पिक इंतजाम किया गया। बस एक निजी कंपनी की थी और बिहार पर्यटन विभाग से मंजूरी से पटना और रांची के बीच चलती थी।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More