जम्‍मू कश्मीर निकाय चुनाव : आतंक प्रभावित 4 जिलों में भाजपा ने लहराया परचम

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (17:10 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल की है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।


दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने शोपियां में अच्छा किया है जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था। देवसर नगर निगम में पार्टी ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की है। इस क्षेत्र से कांग्रेस के नेता मोहम्मद अमीन भट विधानसभा के सदस्य हैं।

काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को साधारण बहुमत मिला और उसने सात वार्डों में से चार में जीत हासिल की। तीन अन्य वार्डों में कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। पहलगाम नगर समिति में पार्टी ने 13 सीटों में से सात पर जीत हासिल की जबकि शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं था।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने डूरू नगर निगम में जबर्दस्त जीत हासिल की जो जेकेपीसीसी प्रमुख जीए मीर का मजबूत गढ़ है। पार्टी ने 17 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट खाली रही। कांग्रेस ने केरनाग नगर निगम में आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की।

यरीपोरा में पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शेष में प्रत्याशियों के मैदान में नहीं होने के कारण खाली रही। चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। अनंतनाग और मत्तन एवं दक्षिण कश्मीर में दो अन्य नगर निगमों में मतों की गिनती जारी है और शनिवार देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

इसके अलावा, कांग्रेस ने छह सीटों के साथ बडगाम नगर निगम पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की। तीन सीटें खाली रही। चरार-ए-शरीफ में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शेष दो सीट खाली रही। चडोरा में भी पार्टी ने आठ में से छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि अन्य पांच सीटों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : सुनीता केजरीवाल या आतिशी, कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्‍यमंत्री, ये नाम भी चर्चाओं में

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

अगला लेख
More