जल्लीकट्टू के दौरान दर्शक की मौत, 25 घायल

Webdunia
सोमवार, 15 जनवरी 2018 (20:08 IST)
मदुरै। तमिलनाडु में मदुरै जिले के पालामेडु गांव में पोंगल के दौरान सांडों को वश में करने के खेल (जल्लीकट्टू) में सोमवार को 19 वर्ष के एक युवक को सांड ने बुरी तरह कुचल दिया और 25 अन्य लोगों को घायल कर दिया।
 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया, एस कलिमुथु नाम का यह युवक डिंडीगुल जिले के सानारपट्टी गांव का रहने वाला था और वह यहां इस खेल को देखने आया था और वह उस स्थान पर खड़ा था, जहां से खेल के लिए सांडों को छोड़ा जाता है। पूरे दिन चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न जिलों से 458 सांडों को लाया गया था और इसमें 700 लोगों ने इन्हें वश में करने की कोशिश की।
 
सूत्रों ने बताया कि सांड के हमले में बुरी तरह घायल युवक को तत्काल राजाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इन घायलों में से पांच को जीआरएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
यह पूरा आयोजन उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार हुआ और विजेताओं को सोने के सिक्के, दुपहिया वाहन तथा अन्य सामान दिया गया। इससे पहले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री आरबी उदय कुमार और जिलाधिकारी के वीरा राघव राव ने इस आयोजन का उद्घाटन किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More