लालू की बेटी मीसा को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने जब्त की संपत्ति

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (07:42 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने 1,000 करोड़ रुपए के बेनामी जमीन सौदों तथा कर अपवंचना मामले की जांच के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती से जुड़ी कुछ अचल परिसंपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
 
अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने बेनामी लेनदेन कानून, 1988 के तहत अस्थायी आदेश के जरिये दो संपत्तियां दिल्ली में एक मकान और एक जमीन की कुर्की की है। यह कानून पिछले साल एक नवंबर से लागू हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि ये संपत्तियां बेनामी कब्जे में थीं। विभाग द्वारा पिछले महीने की गई छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। कुर्क संपत्तियों के मूल्य का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस मामले में कुछ और संपत्तियों को कुर्क किया जा सकता है। 
 
अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले में लालू की सांसद पुत्री मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ करना चाहते हैं। भारती और उनके पति पूर्व में आयकर विभाग के समन पर पेश नहीं हुए थे। इस मामले में भारती और अन्य लोगों से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 22 मई को गिरफ्तार किया था।
 
अधिकारियों ने कहा कि भारती और कुमार को जारी समन इस मामले में जांच का हिस्सा है। विभाग उनका बयान दर्ज करना चाहता है। कर अधिकारियों ने कहा था कि मीसा ने कुछ संपत्तियां बेनामी तरीके से रखी हैं जो जांच के घेरे में हैं। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More