Daily Horoscope
✕

इंदौर में बैठकर ठगा अमेरिकी नागरिकों को, 80 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 12 जून 2019 (08:33 IST)
इंदौर। इंदौर में कॉलसेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह को राज्य सायबर सेल ने पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ठगी करने वाले इस गिरो गिरोह के विजय नगर इंदौर स्थित कॉल सेंटर पर दबिश देकर 80 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पूरे प्रदेश में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
 
 
आरोपियों द्वारा इंदौर में दो स्थानों पर उक्त अवैध कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। अत: पुलिस की दो टीमों ने एक साथ दोनों स्थानों पर सोमवार देर रात दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर का संचालन करने वाले आरोपी जावेद, साहिल अब्बासी, केवल संधू को धर दबोचा वहीं दो अन्य संचालक सन्नी चौहान और शाहरुख अहमदाबाद में होने से पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
 
 
पुलिस की टीम ने कॉल सेंटर पर काम करने वाले 61 लड़कों और 19 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर पर 10 लाख से अधिक अमेरिकी नागरिकों का डेटा भी पाया गया जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा 60 कंप्यूटर, 70 मोबाइल फोन, सर्वर, मैजिकर्जेक जैसे गैजेट्स भी कब्जे में लिए गए है। कॉल सेंटर में पकड़े गए संचालक सहित 80 युवक-युवतियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कॉल सेंटर के संचालक शाहरुख खान, भाविन और जावेद को 14 जून तक पुलिस रिमांड पर दिया है। वहीं सभी युवक-युवतियों को 24 जून तक जेल भेजने के आदेश दिए।
 
 
विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर सेल पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सायबर सेल के जोनल कार्यालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। सायबर सेल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से कुछ लोग इंदौर आकर अवैध कॉल सेंटर चला रहे हैं। इस कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका के नागरिकों को कॉल कर उनसे उनके सोशल सिक्यूरिटी नंबर का उपयोग अवैध गतिविधियों जैसे मनीलाड्रिंग व ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने का बताया जाता था। इसके बाद अमेरिकी नागरिकों को डराकर उनसे 50 डॉलर से लेकर 5000 डॉलर तक की राशि विभिन्न माध्यमों से वसूली जा रही थी।
 
 
ठगी के कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक-युवतियां में से अधिकांश नागालैंड, मेघालय, मुंबई, अहमदाबाद और पंजाब के रहने वाले है। उक्त युवक-युवतियों के माध्यम से प्रतिदिन 3000 से 5000 डॉलर की ठगी की जा रही थी। हवाला के माध्यम से ठगों को ठगी गई राशि का 40 फीसदी हिस्सा काटकर शेष 60 फिसदी हिस्सा मिलता था। आरोपियों द्वारा पिछले एक साल से इंदौर में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख