ganesh chaturthi

भारतीय पुरुष ने पाकिस्तानी महिला से शादी रचाई, अब महिला भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेगी

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (21:20 IST)
पटियाला। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भले ही तनाव हो लेकिन एक पाकिस्तानी महिला ने शनिवार को यहां एसजीपीसी के एक गुरुद्वारे में एक भारतीय व्यक्ति से शादी की। किरण सरजीत कौर (27) ने हरियाणा के अंबाला जिले के टेपला गांव के परविदंर सिंह (33) से गुरुद्वारा श्री खेल साहिब में सिख रीति-रिवाज से शादी की।
 
कौर की 23 फरवरी को पटियाला पहुंचने की योजना पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते विलंबित हो गई। वह गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस से 45 दिन के वीजा पर पटियाला पहुंची।
 
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने उसे केवल पटियाला के लिए वीजा दिया। ऐसे में वह यहां आई और समाना में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी। सिंह और उसके परिवार शादी कार्यक्रम के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के कार्यकारी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर भी शादी में पहुंचे और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को एसजीपीसी की ओर से सिरोपा भेंट किया।
 
सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके परिवारों ने 2016 में यह शादी तय की थी। पाकिस्तानी वीजा का उसका अनुरोध पिछले साल अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद तय हुआ कि कौर और उसके परिवार भारत आएंगे। शादी के बाद अब उसकी पत्नी कौर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख