Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona virus : महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 19

हमें फॉलो करें Corona virus : महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 19
, शनिवार, 14 मार्च 2020 (13:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 2 और लोगों के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2 नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। टोपे ने यहां राज्य विधानसभा के बाहर कहा, शुक्रवार को मुंबई और अहमदनगर से एक-एक मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में से 10 पुणे से, 4 मुंबई, 3 नागपुर तथा एक-एक ठाणे और अहमदनगर से है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी। 2 और लोगों की जांच रिपोर्ट देर रात को आई। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

उन्होंने बताया, अहमदनगर शहर में रहने वाला व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा था और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के जैसे ही लक्षण थे। उन्होंने बताया, उसके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्वीमिंग पूल और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus Live Updates : दुनियाभर में 134,000 से अधिक लोग संक्रमित