कार हादसे में महाराष्ट्र के हिन्दू संत त्यागी महाराज की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (15:35 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में धनगवां गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक हिन्दू संत और उनके शिष्य की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
 
सिहोरा पुलिस थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज (45) और बलराम पाटिल (35) की कार हादसे में सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई।
 
हादसा उस समय हुआ जब संत की कार जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर धनगवां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ओवरटेक करते समय वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। हादसे के वक्त त्यागी महाराज और उनके अनुयायी कार से छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे।
 
धुर्वे ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More