हिमाचल प्रदेश के 5 प्रमुख हिन्दू धार्मिक स्थल

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (14:04 IST)
प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर हिमाचल में धार्मिक स्थलों की कमी भी नहीं है। यही कारण है कि इस प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है। हिन्दुओं के अलावा यहां बौद्धों के भी कई मठ हैं। साथ ही सिख एवं ईसाइयों के धार्मिक स्थल भी यहां स्थित हैं। आइए जानते हैं हिन्दु समुदाय के प्रमुख 5 धार्मिक स्थल...
 
लक्ष्मी नारायण मंदिर : पुरातन शैली का चंबा का लक्ष्मी नारायण मंदिर दरअसल मंदिरों का समूह है। इसका निर्माण काल 8वीं शताब्दी का बताया जाता है। यहां भगवान शिव और विष्णु के मंदिर हैं। इन मंदिरों में लक्ष्मी नारायण मंदिर सबसे पुराना है। शेष मंदिर चंबा शहर के चारों ओर स्थापित हैं, जो कि हरिराय, चम्पावती, बंसीगोपाल, रामचंद्र, ब्रिजेश्वरी, चामुंडा और भगवान नरसिंह को समर्पित हैं।
 
मणिमहेश मंदिर : यह प्राचीन मंदिर माता लक्ष्मी का है, जहां माता की पूजा महिषासुरमर्दिनी के रूप में की जाती है।  हर वर्ष जन्माष्टमी के मौके पर मणिमहेश यात्रा शुरू होती है। यह यात्रा चंबा जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर से आरंभ होती है और श्रद्धालु भरमौर के पहाड़ी रास्ते से होते हुए पवित्र मणिमहेश झील में डुबकी लगाते हैंI
 
चौरासी मंदिर : भरमौर में स्थित चौरासी मंदिर चंबा घाटी में सबसे महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिरों में से एक है। इन्हें 9वीं शताब्दी का बताया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अनुसार राजा साहिल वर्मन की राजधानी भरमौर में 84 योगियों ने दौरा किया था। उन्होंने राजा की विनम्रता और आदर सत्कार से खुश हो कर उन्हें 10 पुत्रों और 1 पुत्री (चम्पावती) का आशीर्वाद दिया था। संभवत: चौरासी योगियों की वजह से इस मंदिर का नाम चौरासी मंदिर पड़ा। 
 
ब्रिजेश्वरी मंदिर: यह मंदिर कांगड़ा शहर से ठीक बाहर स्थित है। ब्रिजेश्वरी माता का मंदिर अत्यधिक धन-सम्पदा के लिए जाना जाता रहा है। यही कारण रहा कि यह आक्रमणकारियों की लूट का भी शिकार बना। 1905 में आए भीषण भूकंप में यह मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। 1920 में इसे पुन: तीर्थयात्रा के लिए तैयार कर दिया गया।
 
नयना देवी मंदिर : बिलासपुर और कीरतपुर के नजदीक एक शिखर पर बना है माता नयनादेवी का मंदिर। हर साल जुलाई-अगस्त में श्रावण अष्टमी को रंगारंग मेलों का आयोजन होता है। हिमाचल के अतिरिक्त भारत के अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु नयना माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : सम्मेलन से पहले चीन ने कहा- एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है ब्रिक्स

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट

अगला लेख
More