हिमाचल प्रदेश : नड्डा, ठाकुर मुख्यमंत्री की रेस में आगे

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (09:44 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों की बैठक से एक दिन पहले चुनावों में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल ने खुद को राज्य के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ से बाहर बताया है। धूमल के विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद पार्टी विधायक कल एक बैठक में नए नेता का चुनाव करेंगे ।
 
पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण कल दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के लिए शिमला से वापस दिल्ली लौट गए थे। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्रसिंह तोमर पर्यवेक्षक के तौर पर कल शिमला आए थे।
 
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि हाल तक ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन बदले परिदृश्य में नड्डा सबसे अधिक स्वीकार्य उम्मीदवार हो सकते हैं। इस बीच चुनाव हार चुके पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे धूमल ने कहा कि  मीडिया में यह अटकलबाजी चल रही है कि मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हूं। 
 
मैंने मतगणना के दिन ही यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं किसी दौड़ में शामिल नहीं हूं। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल के चुनावों में हार जाने के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से धूमल को चुनाव में शिकस्त दी थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपालसिंह सत्ती ने बताया कि निर्वाचित विधायकों की बैठक कल होगी। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक उन्हें संबोधित भी करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More