कर्नाटक का सियासी संकट, शाम को होगी जेडीएस विधायकों की बैठक, कुमारस्वामी होंगे शामिल

Webdunia
रविवार, 7 जुलाई 2019 (09:06 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार पर खतरा बरकरार है। शनिवार को कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में 13 माह पुरानी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार खतरे में पड़ गई है। अब तक के घटनाक्रम के ताजा बिंदु-

- कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफों को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा की चाल बताया। सिद्धारमैया ने कि यह साफ है कि इन सभी के पीछे भाजपा ही है। यह ऑपरेशन कमल का हिस्सा है। चिंता की कोई बात नहीं, सबकुछ ठीक है। यहां कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है।

-  खड़गे ने कर्नाटक में संकट पर बीजेपी पर लगाया आरोप। गैर भाजपा सरकार को निशाना बना रही है भाजपा। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

- आज शाम जेडीएस दफ्तर में शाम 6 बजे विधायकों की बैठक होगी। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री कुमार स्वामी अमेरिका से लौटकर इस बैठक में शामिल होंगे। - केसी वेणुगोपाल ने एचडी देवैगोड़ा से फोन पर बात की।
- विधायकों से मिले सिद्धारमैया और वेणुगोपाल। सिद्धारमैया ने इस्तीफा न देने की अपील की।
- इन बागी विधायकों को मुंबई के होटल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन्‍हें कांग्रेस के कोटे के बचे मंत्री पद की पेशकश की गई है। इन्हें यहां एक फाइव स्टार होटल में ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को ठहराने के लिए मुंबई के रिनेसां होटल में ले जाया गया है। जहां 14 कमरे बुक किए गए हैं। सभी विधायकों के इस्‍तीफे पर स्पीकर मंगलवार को फैसला लेंगे। 
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका दौरे पर हैं।
- इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा क्योंकि गठबंधन के विधायकों की संख्या घट कर 104 हो जाएगी।
- कर्नाटक में भाजपा के 105 विधायक हैं। इस बीच दिल्‍ली में भी कर्नाटक सरकार को बचाने के लिए कल से कवायद तेज कर दी गई है।
- दिल्‍ली में एक हाईलेवल मीटिंग में कर्नाटक के माहौल पर चर्चा की गई। कर्नाटक के सियासी संकट के लिए रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्‍होंने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। 
- जिन विधायकों को स्पीकर के कार्यालय में देखा गया था, उनमें कांग्रेस के रमेश जरकीहोली (गोकक), प्रताप गौड़ा पाटिल (मास्की), शिवराम हेब्बार (येलापुर), महेश कुमाथल्ली (अथानी), बीसी पाटिल (हिरेकेरुर), बिरातिबासवराज (केआर पुरम), एसटी सोम शेखर (यशवंतपुर) और रामलिंग रेड्डी (बीटीएम लेआउट) शामिल हैं। जद (एस) के विधायकों में एएच विश्वनाथ (हुंसुर), नारायण गौड़ा (के आर पेट) और गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) शामिल हैं। विश्वनाथ ने हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
क्या है कर्नाटक की दलीय स्थिति

कुल सीटें- 224
 
भाजपा- 105 
जद एस 37 
कांग्रेस- 78
बसपा- 01 
निर्दलीय- 02 
(स्पीकर अतिरिक्त)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

अगला लेख
More