Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

गुरग्राम में खुला महाजााम, लोगों को राहत

हमें फॉलो करें गुरग्राम में खुला महाजााम, लोगों को राहत
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (23:39 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बिल्कुल नजदीक गुरूग्राम में लगा ट्रैफिक महाजाम खुल गया है। काफी समय से घंटों से लोग इसमें फंसे हुए थे। गुरग्राम में इससे भीषण जाम कभी नहीं देखा गया था। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल था। कल शाम से यह जाम लगा था। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लगा था। लोग करीब 24 घंटे तक इस जाम में फंसे रहे थे। दिल्ली, नोएडा, गुरग्राम में जाम खुल गया है।  
जाम की यह स्थिति गुरुवार की शाम तीन घंटे में 4.6 सेमी रिकार्ड वर्षा की वजह से बनी थी खबरों के मुताबिक इसलिए गंभीर बनी क्योंकि हीरो होंडा चौक के पास एक फ्लाईओवर निर्माणाधीन है और इसलिए यातायात को साइड लेन से निकाला जा रहा था। गुरुग्राम में भारी वर्षा और दिल्ली से गुड़गांव की तरफ वर्षा का पानी आने के कारण यह स्थिति बनी थी। जाम के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहे। खबरों के मुताबिक अब ट्रैफिक सामान्य हो गया है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लिपकार्ट करेगी कर्मचारियों की छंटनी