गुजरात में फिर घिरी भाजपा, मोरबी के मातम के बीच स्वास्थ्य मंत्री पटेल का बर्थडे जश्न

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (13:05 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए लगता है हर दांव उलट पड़ता दिखता रहा है। मोरबी में केबल ब्रिज हादसे के बाद जहां पूरा देश मातम में डूबा है, वहीं गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पटेल जश्न मनाते दिख रहे हैं। 
 
यह वीडियो पत्रकार रणविजय सिंह ने शेयर किया है। सिंह ने ट्‍वीट कर कहा- गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। देर से बधाई देने के लिए माफ़ी चाहता हूं। कल ही आपका जन्मदिन था, लेकिन मोरबी दुर्घटना की वजह से बधाई न दे सका। हालांकि कल रात का जश्न शानदार रहा, वीडियो देखकर अंदाज़ा लग रहा है।
 
इस लोगों ने ट्‍वीट भी काफी किए। अंबुज कुमार ने लिखा- अब तो लगता है की आईना देखने की भी औकात नहीं है हमारी। नेता वही जो जनता मन भाए - दिख रहा है हम कौन हैं? क्यों मित्रों? भारतीय नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- घटना 6:40 पर हो गई थी और मंत्री जी के सरकारी आवास से 10:20 बजे पटाखे फूट रहे थे। बेहद संवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री हैं ऋषिकेश पटेल। हाल में ही इन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों पर लाठीचार्ज करवाया था। 
<

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं.

देर से बधाई देने के लिए माफ़ी चाहता हूं. कल ही आपका जन्मदिन था, लेकिन मोरबी दुर्घटना की वजह से बधाई न दे सका.

हालांकि कल रात का जश्न शानदार रहा, वीडियो देखकर अंदाज़ा लग रहा है. pic.twitter.com/4sYg5egyR9

— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) October 31, 2022 >
वहीं मोहम्मद हसन नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- शायद उनको पता नहीं चला हो, उनका बर्थडे प्रोग्राम पहले से फिक्स था। यह घटना अचानक हो गई, आज मिनिस्टर ने सही काम किया होगा। क्या एक देशभक्त अब बर्थडे भी नहीं मना सकता। 
 
आप ने साधा निशाना : वहीं, आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े डॉ. सफीन ने ट्‍वीट कर कहा- मोरबी में रविवार शाम 6:30 बजे इतनी बड़ी दुर्घटना हुई उसके बाद गुजरात भाजपा के बेशर्म स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मोरबी अस्पताल पहुंचने की बजाए अपने जन्मदिन की पार्टी में व्यस्त थे!
 
विसनगर से विधायक हैं पटेल : स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मेहसाणा से हैं और विसनगर सीट से विधायक हैं। सालभर पहले ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

अगला लेख
More