गुजरात ATS ने पाकिस्तानी नौका से पकड़ी 350 करोड़ की हेराइन, 6 हिरासत में

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (16:04 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नौका से 350 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है और इसके चालक दल के 6 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात के आतंकवादरोधी दस्ते (एटीएस) ने अरब सागर में 'अल सकार' नाम की नौका को अपने कब्जे में ले लिया तथा इससे 50 किलोग्राम हेराइन बरामद की।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि नौका में चालक दल के 6 सदस्य सवार थे और इसे आगे की जांच के लिए राज्य के जखाऊ बंदरगाह लाया गया है।
 
तटरक्षक बल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 7 और 8 अक्टूबर की दरमियानी रात चलाए गए संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय समुद्र क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में देखा गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि पीछा करने पर पाकिस्तानी नाव तेज गति से चलने लगी। समुद्री क्षेत्र में गश्त के लिए तटरक्षक बल द्वारा तैनात किए गए सी-429 और सी-454 जहाजों ने पाकिस्तानी नौका को रोक लिया।
 
इसमें कहा गया कि नौका की तलाशी के बाद 5 बोरियों में 50 किलोग्राम मादक पदार्थ छिपा हुआ मिला जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 350 करोड़ रुपए है। विज्ञप्ति में कहा गया कि नौका चालक दल के 6 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More