dharma sangrah
✕

गोएयर के कर्मचारी ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देकर आत्महत्या की

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (22:36 IST)
नागपुर। निजी विमान कंपनी गोएयर के 19 वर्षीय एक कर्मचारी ने यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देने के बाद उठाया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पीड़ित मंथन महेन्द्र चव्हाण नागपुर हवाई अड्डे पर एयरलाइन का ग्राउंड स्टाफ था और अपनी मां को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के बाद गुरुवार की दोपहर में उसने खुदकुशी कर ली। उसकी मां महिला पुलिसकर्मी हैं। मंथन ने कागज के एक टुकड़े पर अपनी मां के लिए बधाई संदेश लिखा।
 
पुलिस के मुताबिक चव्हाण ने दोपहर बाद करीब 2.45 बजे अजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रमणि नगर के अपने घर में एक झरोखे की लोहे की छड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।
 
सब पुलिस इंस्पेक्टर (अजनी) कैलाश मागर ने चव्हाण के पिता के हवाले से बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके बेटे ने खुदकुशी क्यों की? संभव है कि काम के दबाव के कारण उसने खुदकुशी की हो। मागर ने बताया कि पिछले करीब 2 सप्ताह से पीलिया से पीड़ित रहने के कारण वह अवकाश पर था।
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई खुदकुशी नोट बरामद नहीं हुआ। वहां से कागज का एक टुकड़ा बरामद हुआ है जिस पर 'जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, मुझे क्षमा करें' लिखा है। मंथन की मम्मी का गुरुवार को जन्मदिन था। अजनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
 
सब इंस्पेक्टर ने कहा कि हम इस मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। चव्हाण की मां नागपुर पुलिस की विशेष शाखा में कार्यरत है। इस बीच गोएयर ने यहां एक बयान में कहा कि हमें चव्हाण की मौत पर गहरा अफसोस है, जो पिछले 9 महीने से हवाई अड्डे पर प्रशिक्षु रैंप अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे।
 
एयरलाइन ने कहा कि वे लगभग एक सप्ताह से छुट्टी पर थे। गोएयर के वीपी (कॉर्पोरेट संचार और पीआर) बाकुल गाला ने कहा कि गोएयर मामले से संबंधित तथ्यों का पता लगा रही है और हम जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि परिवार के एक युवा सदस्य की इस दु:खद मृत्यु की भरपाई नहीं की जा सकती है। गोएयर अपनी तरफ से तत्काल उनका बकाया और कंपनी की नीति के अनुसार अन्य मुआवजा जारी करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख