Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बलात्कार के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या

हमें फॉलो करें बलात्कार के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या
गाजियाबाद , रविवार, 2 अप्रैल 2017 (12:36 IST)
गाजियाबाद (उप्र)। कनवानी गांव के इन्द्रापुरम इलाके में 5 वर्षीय बच्ची की बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (शहर) सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसके किराएदार ने उनकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया है कि वह नशे का आदी था और उन्होंने उसे घर खाली करने को भी कहा था। उन्होंने बताया कि लड़की शुक्रवार को लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ईंटों के ढेर के नीचे दबा मिला।
 
पाटिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की का बलात्कार करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 302 (हत्या) और 307 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद एक दल उसे गिरफ्तार करने बिहार रवाना हो चुका है। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में मोदी...