महिलाओं के शौचालय में लगाया कैमरा, पुजारी के खिलाफ मामला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 मई 2024 (16:13 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने यहां महिलाओं के एक शौचालय में कैमरा लगाने के आरोप में मंदिर के पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त मंदिर मुरादनगर गंग नहर के निकट स्थित है। आमतौर पर लोग नहर में डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना करते हैं।
 
पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब 21 मई को अपनी बेटी के साथ मंदिर गई एक महिला ने शौचालय की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा।
 
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा कि महिला ने देखा कि ऊपर लगा सीसीटीवी कैमरा उस कमरे पर केंद्रित था जहां महिलाएं कपड़े बदलती हैं। सीसीटीवी महंत के मोबाइल फोन से जुड़ा था, जिस पर वह महिलाओं को देखता था।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने तुरंत महंत गोस्वामी से संपर्क किया और सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा जिस पर नाराज हो गया और उसने महिला के साथ अभद्रता की। पुजारी ने महिला को कैमरे के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
 
डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मंदिर पहुंची तो वह वहां नहीं था।
 
पुलिस ने महंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला पर आपराधिक हमला), 354 सी (निजी कार्य में लगी महिलाओं को देखना या उनकी छवि लेना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Su-30MKI : अब भारत में बनेंगे रूसी युद्धक विमान सुखोई

केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा, संजय सिंह ने बताया कौन करेगा रक्षा?

लालू और तेजस्वी की बढ़ीं मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन मामले में अदालत ने किया तलब

लेबनान के पेजर धमाकों से क्या है इसराइल का कनेक्शन?

डिजिटल क्रांति से युवाओं का खेती से पलायन रुकेगा, लाखों नौकरियों का होगा सृजन

अगला लेख
More