भारत के पूर्व फुटबॉलर मेहताब हुसैन ने छोड़ी भाजपा

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (17:09 IST)
कोलकाता। भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मेहताब हुसैन ने भारतीय जनता पार्टीमें शामिल होने के महज एक दिन बाद बुधवार को भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। मंगलवार को 35 वर्षीय पूर्व मिडफील्डर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में भगवा झंडा थामा था। मशहूर फुटबॉल क्लब मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए खेल चुके मेहताब ने इसके एक दिन बाद ही यह कहते हुए राजनीति छोड़ी कि उनके प्रशंसक और परिवार वाले उनके इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

मेहताब ने भाजपा में शामिल होते वक्त कहा था, मैं जो कर रहा हूं वो काफी नहीं है। लोग पीड़ा में हैं और यह काफी नहीं है। इसलिए मैं राजनीति में शामिल हो रहा हूं क्योंकि लोगों की मदद करने का यह सबसे सही तरीका है।उल्लेखनीय है कि मेहताब कोरोनोवायरस के दौरान बंगाल में लोगों की मदद कर रहे हैं। वह 35 फुटबॉलरों के साथ मिलकर जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने कहा था कि वह भाजपा में लोगों की मदद करने के लिए शामिल हो रहे हैं।

मेहताब ने कहा कि राजनीति में शामिल होने के बाद उन्हें उनके प्रशंसकों के संदेश आ रहे थे कि वे राजनीति नहीं करें। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, बच्चे और दोस्त भी उनके इस फैसले से खुश नहीं थे और इन लोगों ने उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि उनका यह फैसला खुद का है इसके लिए उन पर किसी ने दबाव नहीं डाला है। भाजपा की ओर से हालांकि अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More