मुंबई में 8 मंजिला इमारत के मीटर कैबिन में लगी आग, 14 लोग झुलसे

सीढ़ी के नीचे बने कैबिन में लगी आग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (23:42 IST)
Fire in Mumbai : मलाड इलाके में स्थित 8 मंजिला इमारत के बिजली मीटर कैबिन (meter cabin) में मंगलवार को आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई जिसके कारण अपने फ्लैटों से भाग रहे 14 लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में एक बच्चा और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं।

ALSO READ: छत्रपति संभाजीनगर में भयावह आग, गहरी नींद में जल मरे 7 लोग
 
सीढ़ी के नीचे बने कैबिन में लगी आग : अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9.48 बजे सुंदर नगर स्थित गिरनार गैलेक्सी इमारत के प्रवेश द्वार पर बनी सीढ़ी के नीचे बने कैबिन में लगी। उन्होंने कहा कि हालांकि आग पर 10 मिनट से भी कम समय में काबू पा लिया गया, लेकिन आग की सूचना से मची अफरा-तफरी के कारण 14 लोग झुलस गए। ए सभी लोग परिसर से निकलने का प्रयास कर रहे थे।
 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवीन्द्र अम्बुलगेकर ने कहा कि जब लोगों को आग के बारे में पता चला तो वे इमारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे झुलस गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों में 5 वरिष्ठ नागरिक और एक बच्चा शामिल है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

अगला लेख
More