छत्तीसगढ़ में स्कूल परिसर में विस्फोट, 33 छात्रों समेत 37 लोग घायल

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (22:12 IST)
Explosion in school premises in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक निजी स्कूल परिसर में हीलियम गैस सिलेंडर और गुब्बारे में विस्फोट होने से 33 स्कूली छात्रों सहित लगभग 37 लोग घायल हो गए। गुब्बारे में हवा भरने के लिए हीलियम गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक सिलेंडर और गुब्बारा फट गया।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि घटना अंबिकापुर शहर के विवेकानंद स्कूल के मैदान में दोपहर दो बजे के बाद हुई जब गुब्बारे में हवा भरने के लिए हीलियम गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि अचानक सिलेंडर और गुब्बारा फट गया, जिससे गुब्बारे भरने का काम कर रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शर्मा ने बताया कि दोपहर के भोजन के समय मैदान में खेल रहे स्कूल के करीब 33 बच्चे इसकी चपेट में आ गए और उन्हें मामूली चोटें आईं।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 33 बच्चों में से 11 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुब्बारे किसी कार्यक्रम के लिए थे लेकिन उनमें हवा भरने के लिए स्कूल परिसर को कैसे मुहैया कराया गया, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More