पूर्व सांसद प्रभुनाथसिंह हत्या के मामले में दोषी

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (15:26 IST)
हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग की एक अदालत ने विधायक अशोकसिंह हत्याकांड में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के महाराजगंज से पूर्व सांसद प्रभुनाथसिंह समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
अदालत ने 22 साल पुराने हत्या के इस मामले में सिंह के अलावा उनका भाई दीनानाथसिंह और पूर्व मुखिया रितेशसिंह को दोषी करार दिया। अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद सिंह के साथ अन्य दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में 23 मई को सजा सुनाई जाएगी। 
 
वर्ष 1995 में जनता दल के मशरख से विधायक अशोकसिंह की पटना में उनके सरकारी आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पटना के सचिवालय थाना में मामला दर्ज किया गया था।
 
विधायक अशोकसिंह की पत्नी चांदनी देवी ने इस मामले में सेशन ट्रायल नंबर 04.01.08/ 97 दर्ज कराया था, जिसमें प्रभुनाथसिंह, उनके भाई दीनानाथसिंह और रितेशसिंह पर पति की हत्या का आरोप लगाया गया था। प्रभुनाथ की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में रही है और वह बिहार के महाराजगंज से कई बार सांसद चुने गए हैं। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More