मुंबई के पास खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

Webdunia
रविवार, 18 जून 2023 (13:02 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ रेलवे यार्ड में रविवार सुबह एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर रेल सेवाएं जरूर प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर खाली ट्रेन के डिब्बे की एक ट्रॉली का पहिया पटरी से उतर गया। अधिकारी ने बताया कि रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, क्योंकि पटरी से उतरी बोगी के कारण कल्याण से कर्जत स्टेशन तक मुख्य लाइन बाधित हो गई।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि यह एक खाली ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ‘रेक’ था और इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

मध्य रेलवे ने एक बयान में कहा, खाली ‘रेक’ को फिर से पटरी पर लाने और मार्ग पर सेवाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य रेलवे द्वारा संचालित लोकल ट्रेन सेवा से हर दिन करीब 40 लाख यात्री यात्रा करते हैं।(File photo)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More