इथियोपियाई एयरलाइंस विमान की मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (22:47 IST)
मुंबई। रियाद से बेंगलुरु जा रही इथियोपिया एयरलाइंस का एक मालवाहक विमान तकनीकी खामियों के कारण रविवार को यहां मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर आपातकालीन स्थिति में उतरा।
 
मुंबई हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के 8 सदस्यों के साथ मालवाहक विमान ईटी-690 सुरक्षित रूप से उतर गया। अधिकारी ने बताया कि इथियोपियाई मालवाहक विमान में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है।
 
विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के सिग्नल के बाद ऐहतियात के तौर पर मुंबई अग्निशमन विभाग ने तीन फायर इंजन, एक रेस्क्यू वैन और अन्य जरूरी वाहनों को तैनात किया था। 
 
प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के 8 सदस्यों के साथ विमान रियाद से बेंगलुरु जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट संख्या ईटी 690 के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी। हाइड्रोलिक रिसाव के कारण फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित रूप से विमान बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से उतर गया।
 
अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विमान में तकनीकी खराबी उड़ान भरने से पहले ही थी या फिर उड़ान के दौरान पैदा हुई। गनीमत यह रही कि सुरक्षित लैंडिंग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

अगला लेख
More