जम्मू कश्मीर के लद्दाख में भूकंप के झटके

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (18:57 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के लद्दाख में गुरुवार को तड़के मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पूरी कश्मीर घाटी में महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के निकट था।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सुबह 4:59 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केन्द्र राज्य के लद्दाख क्षेत्र में जम्मू कश्मीर-शिंजियांग सीमा के निकट 35 किलोमीटर की गहराई पर था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More