मिट्टी लदा डंपर मकान पर पलटा, परिवार के छह सदस्यों की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (10:17 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मिट्टी से लदा डंपर कच्चे मकान पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे फतेहपुर से कानपुर आ रहा मिट्टी लदा डंपर महराजपुर इलाके में सड़क किनारे कच्चे मकान पर पलट गया। इससे ईद की खुशी उस समय गम में बदल गई जब मुस्लिम परिवर के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में कल्लू कुरैशी (40) वसीम (25) उसकी पत्नी श्रीमती यासमीन (23) समी की पुत्री करीना (16) और 14 वर्षीय सुहाना तथा कल्ले की 18 वर्षीय पुत्री सलीमन की मौके पर ही मृत्यु होगई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। हादसे के शिकार सभी लोग मूल रूप से फतेहपुर जिले के बिन्दकी इलाके के रारी गांव के रहने वाले थे और यहां कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More