1 लाख ऑपरेशन करने वाली 90 वर्षीय पद्मश्री डॉक्टर दादी भक्ति यादव का निधन

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (13:35 IST)
इंदौर। छह दशक तक निःस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करने वाली 'डॉक्टर दादी' डॉ. भक्ति यादव का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।
 
चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इसी वर्ष "पद्मश्री" से सम्मानित किया गया था। डॉ. भक्ति के बेटे रमन यादव ने बताया कि उनकी मां ने सोमवार सुबह घर में आखिरी सांस ली। वह हड्डियों के कमजोर होने के रोग ऑस्टियोपोरोसिस और वृद्धावस्था के अलग-अलग स्वास्थ्यगत विकारों से पीड़ित थीं।
 
पिछले कुछ महीनों से उनका वजन लगातार घट रहा था। उन्होंने बताया कि डॉ. भक्ति ने पिछले छह दशक में एक लाख से ज्यादा महिलाओं का इलाज किया था। गरीब तबके की मरीजों को वह निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह और दवाएं देती थीं।
 
चिकित्सा जगत में इस उल्लेखनीय योगदान के कारण स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भक्ति को "पद्मश्री" सम्मान के लिए चुना गया था। हालांकि, अपनी अधिक उम्र और शारीरिक कमजोरी की वजह से वह दिल्ली में 13 अप्रैल को आयोजित समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह सम्मान ग्रहण करने नहीं जा सकी थीं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 20 अप्रैल को उनके इंदौर स्थित घर पहुंचकर देश के इस चौथे सबसे बड़े नागरिक अलंकरण के तहत उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र सौंपा था।
 
वह इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 1948 से 1953 के बैच में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अकेली लड़की थीं। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में CIK का बड़ा ऑपरेशन, नए आतंकी समूह TLM के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

हुंडई मोटर्स के शेयर ने निवेशकों को किया निराश, जानिए कितनी गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग?

CEC ने रालम गांववासियों को सराहा, ITBP का भी जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वाइब्रेंट विंध्य : रीवा में बायर-सेलर मीट का आयोजन

लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर करणी सेना ने रखा 1.11 करोड़ का इनाम, क्या गैंगस्टर लड़ेगा महाराष्‍ट्र चुनाव?

अगला लेख
More