केरल की पेरियार नदी में मिलीं मरी हुई मछलियां, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 मई 2024 (17:13 IST)
Dead fish found in Periyar river of Kerala : केरल की पेरियार नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के बाद स्थानीय किसानों और निवासियों ने बुधवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
ALSO READ: UP में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 5 किशोरों की बेतवा नदी में डूबने से मौत
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नजदीकी कारखानों से गंदा पानी सीधे नदी में बहाने की वजह से यह घटना हुई है। स्थानीय मछुआरों खासतौर पर ‘केज फार्मिंग’ करने वालों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
 
वरापुझा, कदमक्कुडी और चेरानाल्लूर जैसी पंचायतों के मत्स्यपालन केंद्रों के पास मंगलवार से ही बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिल रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी एनएसके उमेश ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मछलियों के मरने के कारणों की तुरंत जांच करने का आदेश दिया है।
ALSO READ: Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी
उन्होंने बताया कि सरकार ने फोर्ट कोच्चि के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाई है जिसे पूरे घटनाक्रम का अध्ययन करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पहले ही घटना स्थल से पानी और मरी हुई मछलियों के नमूने केरल मत्स्य एवं समुद्र अध्ययन विश्वविद्यालय (केयूएफओएस) की प्रयोगशाला को विस्तृत जांच के लिए भेज दिए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More