Kashmir Weather Updates: श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, 'चिल्लईकलां' का दौर शुरू

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (14:52 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड 'चिल्लईकलां' का दौर शुरू हो गया है। श्रीनगर में बुधवार की रात, इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। ठंड के कारण डल झील की जलापूर्ति लाइनों में पानी जम गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ठंड के कारण घाटी में कई स्थानों पर जलापूर्ति करने वाली डल झील की पाइपलाइनों में पानी जम गया।
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 0 से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पिछली रात शहर का न्यूनतम तापमान 0 से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था। ठंड के कारण घाटी में कई स्थानों पर जलापूर्ति करने वाली डल झील की पाइपलाइनों में पानी जम गया। इसके अलावा झील के अंदरुनी हिस्सों में भी पाले की मोटी परत बन गई है।
 
अधिकारियों के मुताबिक वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम में यह मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात भी रही।
 
वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0 से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, वहीं क्रिसमस के आसपास कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है। चिल्लईकलां 40 दिनों का दौर होता है, जब कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में आ जाती है और तापमान काफी घट जाता है। इस अवधि में हिमपात की प्रबल संभावना रहती है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है।
 
चिल्लईकलां 30 जनवरी को समाप्त होगा। उसके बाद भी कश्मीर घाटी में शीतलहर बनी रहती है और 20 दिनों का चिल्लई खुर्द और 10 दिनों का चिल्लई बच्चा दौर रहता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More