सुलझ गए चोटी काटने के मामले, सच्चाई जान पुलिस के उड़े होश!

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (21:16 IST)
नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में महिलाओं के चोटी काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके  साथ ही जमकर अफवाहें भी फ़ैल रही हैं। यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बाद अब पंजाब में  महिलाओं की चोटी कटनी शुरू हो गई हैं। पंजाब में भी चोटी काटने का मामला सिर्फ एक शहर तक  सीमित नहीं है। द‌िल्ली और फरीदाबाद में जिस तरह से चोटी कटने की घटना सुलझने की बात सामने आई है, वो काफी चौंकाने वाली है।
 
यहां अंबेडकर नगर इलाके में दो नाबालिग भाइयों ने मिलकर अपनी बहन की चोटी काटकर पुलिस को फोन कर सनसनी फैला दी। वहीं फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला की चोटी काटने का  मामला सामने आया है। दक्षिणी दिल्ली में भी चोटी कटने के कई मामले सामने आए हैं, हालांकि  पुलिस को इस बात की सूचना नहीं मिली है।
 
ये घटना अंबेडकरनगर की संजय कैंप, झुग्गी बस्ती की है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि उनकी बहन की किसी ने चोटी काट दी है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 14 साल  की लड़की की चोटी कटी हुई है।

पुलिस ने जब दोनों भाइयों से सख्ती से पूछताछ की तो उसने  स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपनी बहन की चोटी काटी है। पुलिस ने बताया कि बच्चों ने मजाक  में ऐसा काम कर दिया था। परिजनों ने भी लिखित में मजाक करने की बात कही है।
 
वहीं फरीदाबाद के एयरफोर्स रोड, अग्रवाल धर्मशाला के सामने रहने वाले प्रमोद की पत्नी पारो शुक्रवार शाम रसोई में खाना बना रही थी तभी उनको अपनी पीठ पर चोट जैसी महसूस हुई। पारो ने बताया कि उसने एक चिड़िया देखा, जिसके बाद से उसे होश नहीं रहा, जबकि प्रमोद ने बताया कि वह रसोई में पहुंचा तो देखा कि पत्नी के बाल कटे हुए हैं। पारो को लगभग ढाई घंटे बाद होश आया।
 
देश के कई इलाकों में चोटी काटने के मामले सामने आए हैं। महिलाओं का कहना है कि चोटी कटने  के पहले उन्हें सर में बहुत तेज दर्द होता है और वे बेसुध हो जाती हैं। होश आने के बाद उन्हें पता  चलता है कि उनकी चोटी कटी हुई है।
 
मथुरा का हाल : मथुरा में भी चोटी कटने को लेकर महिलाएं दहशत में हैं। यहां पर कई तरह के टोटके किए जा रहे हैं। यही नहीं धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ तांत्रिकों की भी शरण ली जा रही है। यहां लोग टोटके के रूप में अपने घरों के बाहर प्याज बांध रहे हैं ताकि चोटी चोर को आने से रोका जा सके। यही नहीं, लड़कियां अपने हाथों में ताबिज तक बांध रही हैं।
 
एननाईटी में काम करने वाली लड़की की चोटी कटी : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एननाईटी कंपनी में काम करने वाली लड़की की भी चोटी कट गई। उसने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा 'मैं अपने ऑफिस में शाम चार बजे शौच के लिए गई थी और तभी किसी ने पीछे से मेरी चोटी काट ली। 
 
11 साल की बच्ची की भी चोटी कटी : गाजियाबाद में 11 साल की मुस्कान नामक बच्ची के साथ भी इसी तरह का हादसा हुआ। उसका कहना थ था कि मैं सो रही थी और काली बिल्ली ने आकर मेरी चोटी काट ली। 
 
कुल मिलाकर चोटी कांड से पांच राज्य प्रभावित हैं। कई लोग टोटके रूप मे अपने घरों के दरवाजों पर प्याज टांग रहे हैं तो कोई घर के बाहर हल्दी के छापे मांड रहा है ताकि चोटी चोर घर में प्रवेश नहीं कर सके। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More