तीन निर्दलीयों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या बोले हरियाणा के CM सैनी?

कहा कि भाजपा सरकार संकट में नहीं है व मजबूती से काम कर रही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 मई 2024 (14:45 IST)
Political turmoil in Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 3 निर्दलीय विधायकों के राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के एक दिन बाद बुधवार को चंडीगढ़ में कहा कि उनकी सरकार (government) संकट में नहीं है और वह मजबूती से काम कर रही है।

ALSO READ: भाजपा को बड़ा झटका, क्या हरियाणा में लगेगा राष्‍ट्रपति शासन?
 
निर्दलीयों ने कांग्रेस का समर्थन करने की बात कही: निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) ने मंगलवार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया और घोषणा की कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे जिससे राज्य विधानसभा में सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है।

ALSO READ: हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ
 
90 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 88 : सैनी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बारे में पूछे जाने पर सिरसा में पत्रकारों से कहा कि सरकार किसी संकट में नहीं है और वह मजबूती से काम कर रही है। सैनी सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए प्रचार कर रहे थे। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 88 है। सरकार के पास बहुमत से 2 विधायक कम हैं। वर्तमान में भाजपा नीत सरकार को 2 अन्य निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंटेंगे तो कटेंगे, CM योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ऐसा क्यों कहा

चंदेरी में बोले CM यादव- भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा

40 स्टार प्रचारक जम्मू कश्मीर में लगाएंगे भाजपा की नैया पार

Farmers Protest : किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से BJP ने किया किनारा, दी यह नसीहत

Apple की चाल से चीन को लगेगा बड़ा झटका, भारत में बनेगा iPhone16 Pro

सभी देखें

नवीनतम

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

Kolkata Doctor Rape Case : बंगाल बंद को लेकर BJP और ममता बनर्जी आमने-सामने, TMC बोलीं नहीं होने देंगे कामयाब

MP : 14 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, ऐसे ले सकते हैं लाभ, पढ़ें पूरा शेड्यूल

इंदौर में digital arrest के नाम पर 13 लोगों से 1.50 करोड़ की ठगी

Balochistan Terror Attack : आतंक की आग में झुलसता पाकिस्तान, बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने 37 लोगों को मौत के घाट उतारा

अगला लेख
More