बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अपनी नाबालिग बेटी के कथित रूप से यौन उत्पीड़न के लिए शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कथित घटना 2 सप्ताह पहले की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी ससुराल में रहता था। अधिकारी ने बताया कि यह कथित मामला उस समय प्रकाश में आया, जब बालिका ने दर्द की शिकायत की और जब उसकी मां ने पूछा तो उसने अपने पिता की इस करतूत के बारे में बताया।
महिला ने जब अपने पति से इस संबंध में बात की तो वह उससे लड़ने लगा और मुंगेली जिले में अपने माता-पिता के घर भाग गया। महिला ने शुक्रवार को महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपी को मुंगेली में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बिलासपुर लाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग
चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर
तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच