Hanuman Chalisa

मोदी का सूट खरीदने वाले हीरा व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की ठगी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (22:20 IST)
सूरत। 2015 में 1 नीलामी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिनस्ट्रिप सूट खरीदने वाले सूरत के एक प्रमुख हीरा व्यापारी से 2 भाइयों ने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपए ठग लिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धर्मनंदन डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन लालजीभाई पटेल ने 2015 में उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने यहां एक सार्वजनिक नीलामी में मोदी के प्रसिद्ध पिनस्ट्रिप सूट को 4.31 करोड़ रुपए में खरीदा था।
 
अब यह मामला सामने आया है कि 2 भाइयों- हिम्मत और विजय कोशिया ने पिछले साल विश्वास पर लिए अनकटे हीरों की भुगतान न करके पटेल की फर्म को धोखा दिया है। इस संबंध में 22 अप्रैल को सूरत के कटारगाम पुलिस स्टेशन में धर्मनंदन डायमंड्स के प्रबंधक कमलेश केवड़िया द्वारा 1 शिकायत दर्ज कराई गई।
 
प्राथमिकी के मुताबिक कोशिया बंधुओं ने कंपनी का विश्वास जीत लिया था और अक्टूबर 2018 में कंपनी से विश्वास पर कथित रूप से 1,500 कैरेट वजन के 1 करोड़ रुपए मूल्य के अनकटे हीरे ले गए थे।
 
अपनी शिकायत में केवड़िया ने दावा किया कि फरार चल रहे दोनों भाइयों ने 120 दिनों में भुगतान करने का वादा किया था, जो हीरा उद्योग में एक सामान्य बात है। केवड़िया ने जब तय अवधि के बाद भुगतान के लिए उन्हें फोन किया तो उनके मोबाइल फोन बंद पाए गए। पुलिस निरीक्षक जेडएन घासुरा ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

अगला लेख