IMD ने जताई ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, सरकार ने की स्थिति से निपटने की तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (22:37 IST)
Heavy rain likely in Odisha: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार से ओडिशा (Odisha) में भारी बारिश की संभावना जताई है जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार कर लिया है।
 
चक्रवाती प्रभाव बढ़ा : विभाग के मुताबिक म्यांमार और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र पर गुरुवार को चक्रवाती प्रभाव बढ़ गया जिससे शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर व उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र पर कम दबाव वाले क्षेत्र का निर्माण हुआ। चक्रवाती प्रभाव समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अभी यह उसी क्षेत्र पर बना हुआ है।
 
विभाग के मुताबिक म्यांमार और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र पर बृहस्पतिवार को चक्रवाती प्रभाव बढ़ गया जिससे शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर व उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र पर कम दबाव वाले क्षेत्र का निर्माण हुआ। चक्रवाती प्रभाव समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अभी यह उसी क्षेत्र पर बना हुआ है।
 
आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि यह एक अच्छा कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है और अगले 48 घंटों के दौरान यह कम दबाव वाला क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिलों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) की संभावना जताई है।
 
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने जिलाधिकारियों को लिखे एक पत्र में प्रशासन से कम दबाव वाले क्षेत्र से होने वाली बारिश से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पत्र के मुताबिक भारी से बहुत भारी बारिश की सूचना तत्काल एसआरसी कार्यालय को दी जानी चाहिए और अगर आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, बिजली गिरने जैसी आपदाओं से किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो सरकार की जानकारी के लिए रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More