इंदौर में CAA का विरोध कर रहे कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

विकास सिंह
शनिवार, 25 जनवरी 2020 (09:57 IST)
इंदौर में कम्युनिस्ट पार्टी के बुजुर्ग सदस्य रमेश प्रजापति ने संदिग्ध परिस्थितयों में गीता भवन चौराहे पर आग लगा ली। रमेश प्रजापति को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग को 95 फीसदी से अधिक बर्न की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है। 
 
बताया जा रहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रमेश प्रजापति ने गीता भवन चौराहे पर खुद को आग लगाने से पहले लोगों को CAA और NRC के विरोध में पर्चे बांटे और उसके बाद खुद को केरोसिन डालकर आग लगा ली। 75 वर्षीय बुजुर्ग को आग लगाते देखकर आसपास के लोग उनको बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक रमेश प्रजापति गंभीर रुप से जल चुके थे। आत्मदाह की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश प्रजापत ने एंबुलेस से उनको एमवाय अस्पताल भेजा। 
 
अस्पताल पहुंचे रमेश प्रजपति के साथी कैलाश के मुताबिक वो पिछले CAA का विरोध लंबे समय से कर रहे थे और लोगों को भी इसके विरोध के लिए जागरुक कर रहे थे। पिछले कई दिनों से रमेश प्रजपाति शहर के बड़वाली चौकी और माणिकबाग के धरने में शामिल होकर लोगों को कुछ किताबें और पर्चे भी बांटे थे। रमेश प्रजपति सरकारी सेवा से रिटायर्ड होने के बाद सक्रिय रूप से कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे। वहीं इस पूरे मामले पर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।    
 
एमवाय में भी हंगामा – CAA के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य की आत्मदाह की खबर लगते हुए एमवाय अस्पताल में लोगों का देर रात तक जमावड़ा लगने लगा। देर रात तक बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में जमे रहे। यूथ कांग्रेस अध्यतक्ष रमीज खान ने बताया कि प्रजापति ने खुद को आग लगाने से पहले CAA के खिलाफ नारे लगाए थे। वहीं एमवाय में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के जमावड़े को देखते हुए  बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

अगला लेख
More