Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

फतेहपुर सीकरी में बस हादसा, चार की मौत, छह घायल

हमें फॉलो करें फतेहपुर सीकरी में बस हादसा, चार की मौत, छह घायल
आगरा , बुधवार, 18 जनवरी 2017 (22:01 IST)
आगरा। फतेहपुर सीकरी इलाके में एक टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में बुधवार को एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस फतेहपुर सीकरी इलाके में पलट गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यहां खुलेआम होता है लाखों-करोड़ों का जुआ...