मातम में बदली शादी की खुशियां, चित्तूर में घाटी में गिरी बस, 8 की मौत, 45 घायल

Webdunia
रविवार, 27 मार्च 2022 (09:37 IST)
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार देर रात की है। यात्री जिस निजी बस में यात्रा कर रहे थे, वह भाकरपेट के पास घाट रोड पर एक मोड़ से गुजरते वक्त नीचे घाटी में गिर गई।
 
हादसे का शिकार हुए सभी लोग अनंतपुरमू जिले के रहने वाले थे और रविवार सुबह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाहन की तेज गति के कारण दुर्घटना हुई। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में काफी समय लगा।
 
तिरुपति नगर पुलिस अधीक्षक सीएच वी अप्पला नायडू और पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और उन्हें तिरुपति के आरयूआईए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शवों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
 
आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More