छत्तीसगढ़ में बस पुल से गिरी, 13 यात्रियों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2016 (07:38 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार रात एक यात्री बस के पुल से नीचे गिरने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 53 अन्य घायल हो गए हैं।
 
बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दलधोवा घाट के करीब यात्री बस सूखा नाले पर बने पुल से नीचे गिर गई। इस घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई है तथा 53 अन्य घायल हो गए हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी यात्री बस पड़ोसी राज्य झारखंड के गढ़वा से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब बलरामपुर जिला मुख्यालय से निकल कर रायपुर की ओर आ रही थी तब दलधोवा घाट के करीब बस के सामने एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पुल से नीचे गिर गई।
 
घायलों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पुल से गिरने के दौरान बस करीब तीन बार पलटी जिससे यात्रियों को ज्यादा चोटें आई है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को वहां से बाहर निकाला गया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं अन्य 37 यात्रियों को बलरामपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इधर राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

अगला लेख
More